expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, March 16, 2018

जीवन में स्वस्थ रहना क्यों है जरूरी/ कैसे रहें स्वस्थ/ how to be healthy in hindi



            स्वस्थ रहना है कितना जरूरी 

'स्वास्थ्य हमारी बेशकीमती सम्पति है, जिसे दुनिया की सारी दौलत मिलकर भी नहीं खरीद सकती!'
                                                                
                                 





  दोस्तों बहुत सी चीजे हैं जो हमें आगे बढ़ने और सफल होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और उन में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है हमारा अच्छा स्वास्थ्य! 


     यकीनन कितनी ही inspirational किताबे हम पढ़ लें, motivational वीडियो देख लें, अच्छी बातें जान लें, आगे बढने के कितनी ही आकांछा हमारे अंदर क्यों न हो, और हम अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर बढ़ रहे हों, लेकिन जैसे ही हमारा स्वास्थ्य बिगड़ता है हमारा पूरा रूटीन ही बिगड़ जाता है, और जब तक हम पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते दोबारा काम सुरु करना काफी मुश्किल हो जाता है, और इस अवधि में काम के नुकसान की भरपाई हमे किसी प्रकार नुकसान से चुकानी पडती है,



     आजकल के दौर में जिस सबसे महत्वपूर्ण चीज को हम सबसे ज्यादा नजरंदाज करते हैं, वह है हमारा स्वास्थ्य, जबकि स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है,



   जब तक आप शारीरिक रूप से स्वास्थ नहीं हैं आप अंदर से, ज्यादा देर तक खुश नहीं रह सकते और न ही किसी काम में ज्यादा देर तक ध्यान लगा सकते हैं,


  
     स्वस्थ रहकर किसी काम में मन लगाना आसान होता है लेकिन बीमार होकर किसी भी काम में मन नहीं लगता, पूरा ध्यान उसी तकलीफ पर केन्द्रित हो जाता है जो हमें बीमारी के कारण हो रही होती है, और अगर बीमारी हल्की फुल्की हो तो वह एक दो दिन में ठीक हो जाती है लेकिन अगर अधिक दिन या कई बार कई महीनों और सालों तक की हो जाये तो फिर जिन्दगी निराशा से भर जाती है,

    

     अत: अच्छे स्वास्थ्य को हमेशा अच्छा रखने के लिए रोज थोडा समय दें, और exercise, योग, ध्यान आदि का समय निकालें. 



"जो यह सोचते हैं की उनके पास exercise करने के लिए समय नहीं है, उन्हें जल्द ही बीमार पड़ने के लिए समय निकालना पड़ेगा."
                                                                          -Edward Stanley





लगातार बीमार रहना आपके स्वाभाव, सोच, खुशियों, करियर, रिश्तों, आपके भविष्य आदि पर नकारात्त्मक  प्रभाव डालता है, यदि आप बहुत लम्बे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपके लिए सकारात्मक बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है, नकारात्मकता आपके अंदर घर कर सकती है और आपको हर चीज में कमियां नजर आने लगती है, आपका मन चिडचिडा रहने लगता है, और आपके हर बात पर शिकायत करने की आदत बन सकती है,


   आपके इस स्वभाव में आपका दोष नहीं होता बल्कि आपको परेशान करने वाली बीमारी का दोष होता है, लेकिन सारे नुकसान आपको ही झेलने पड़ते है,


    कैसे बचें बीमारियों से 

1 बीमारी का तुरंत समाधान निकालें

2.स्वस्थ होने पर भी योग, व्यायाम आदि के लिए समय निकालें

3. बीमारी का कारण जाने और खुद को स्वस्थ करने की हर सम्भव कोशिस करें 

4 करियर और स्वास्थ्य दोनो के लिए समय निकालें

5. सकारात्मक रवैया रखें

6. खुस रहने और हंसने का कोई मौका न छोड़े

7. अच्छे कामों में हमेशा व्यस्त रहें

8. हमेशा खुद के स्वस्थ रहने की कल्पना करें


9. मन, दिमाग और आत्मा को हमेशा शांत रखें.


1 तुरंत समाधान निकालें- 

इससे पहले कोई बीमारी नासूर बन जाये, बीमार होने की सुरुआत में ही डाक्टर को दिखा दें और सुरु में ही बीमारी का खात्मा कर डालें, कई बार हम आलस या अन्य कारणों से अपनी किसी बीमारी को नजरंदाज करते रहते हैं और जब वह बहुत बड़ी हो जाती है तब उससे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है, अत: तुरंत समाधान निकालें.



2.स्वस्थ होने पर भी योग, व्यायाम आदि के लिए समय निकालें-

बिमारियों को खुद से दूर रखने का सबसे सही समय तब होता है जब आप पूरी तरह से स्वस्थ हों, यदि आप इस समय रोज योग, ध्यान, व्यायाम आदि के लिए समय निकालते हैं तो बिमारियां आपको छु भी नहीं पाएंगी,


    अत: हो सके तो बचपन से ही exercise आदि की आदत डाल दें नहीं तो युवावस्था से जरूर योग आदि करने लग जाएँ, जो आपको बड़ी उम्र में भी एक स्वस्थ और सुखी जीवन जीने में मदद करेगा, याद रखें बिना स्वास्थ्य के कोई सुख नहीं है,

"To enjoy the glow of good health, you must exercise"
                                                                                       -Gene Tunney


 3. बीमारी का कारण जाने और खुद को स्वस्थ करने की हर सम्भव कोशिस करें-

यदि आप बीमारी से घिर गये हैं तो अपनी बीमारी होने या बढने के कारणों को जाने और उन्हें दूर करने का प्रयास करें, डाक्टर की मदद लें साथ ही योग, exercise, टहलना आदि के लिए पूरा समय निकालें, 

क्योंकि एक स्वस्थ शरीर से बेहतर कोई ख़ुशी नहीं है, जब तक इन्सान स्वस्थ रहता है उसे अपने स्वस्थ रहने की कीमत का अंदाजा नहीं होता लेकिन जब वह बीमार होता है तब जाके उसे स्वास्थ्य की कीमत पता चलती है,


" स्वास्थ्य की तब तक कोई कीमत नहीं समझी जाती जब तक बीमारी नहीं घेर लेती"
                                                             - थॉमस फुलर 


4 करियर और स्वास्थ्य दोनो के लिए समय निकालें-

पैसे और करियर के पीछे इतने भी पागल न हो जाएँ की अपना स्वास्थ्य को ही भूल जाये, क्योंकि हो सकता है एक दिन वही पैसा और करियर आपके बीमार होने की वजह से नष्ट हो जाये और फिर न करियर बचे न स्वास्थ्य, अत: दोनों में समन्वय बिठाएं और दोनों के लिए समय निकालें,

"अच्छा स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है, सोने और चांदी के टुकड़े नहीं,"

                                                                          - महात्मा गाँधी 

5. सकारात्मक रवैया रखें-

यह मस्तिष्क को खुश रखता है जिससे शरीर भी स्वस्थ रहता है,


6. खुस रहने और हंसने का कोई मौका न छोड़े,

 मजाकिया लोगों के साथ कुछ समय बिताये, कुछ समय कामेडी शो देखे, और हर प्रकार से खुश रहने और हंसने के लिए बहाने ढूंढे,


7. अच्छे कामों में हमेशा व्यस्त रहें-

जितना हो सके किसी न किसी काम में व्यस्त रहें, इससे आपका दिमाग आपकी तकलीफों की तरफ नहीं जाता और आप ज्यादा खुस रह सकते हैं साथ ही जब तकलीफों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो वह कम होने लगती हैं इससे आप अपनी बीमारी से धीरे- धीरे छुटकारा पा सकते हैं,


8. हमेशा खुद के स्वस्थ रहने की कल्पना करें- 

 चाहे आप स्वस्थ हैं या बीमार हैं, आप खुद को विश्वास दिलाये कि मैं स्वस्थ हूँ और हमेशा स्वस्थ रहने वाला हूँ, आपका अवचेतन मन आपको हमेशा स्वस्थ रहने में मदद करेगा.


 - बीमार रहने के नुकसान 

1 शारीरिक दर्द

2 मानसिक तनाव 

3 चिडचिडा स्वाभाव 

4 नाखुस रहना 

5 नकारात्मक सोच 

6 करियर में रुकावट 


7 रिश्तों में तनाव  


सार--  दोस्तों जीवन में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, लगातार बीमार रहना आपके स्वाभाव, सोच, खुशियों, करियर, रिश्तों, आपके भविष्य आदि पर नकारात्त्मक  प्रभाव डालता है, 

चाहे आप कितनी भी motivational किताबें पढ़ लें,  प्रेरक वीडियो देख लें, या खुद को कितना भी मोटीवेट कर लें जब तक आप स्वस्थ नहीं होंगे आपके लिए सकारात्मक बने रहना काफी मुश्किल होगा. अत: अपने स्वास्थ्य के लिए समय जरूर निकालें,\


आपको यह पोस्ट कैसी लगी अपने विचार कमेंट्स के माध्यम से लिखें! हम लगातार इस ब्लॉग को और बेहतर बनाने का प्रयास करते रहेंगे!



related post...
1.how to live stress free life in hindi, तनावमुक्त जीवन कैसे जियें,


1 comment: