expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, November 30, 2017

winner-best motivational/inspirational story in hindi, खुद की नजरों में विजेता कैसे बने

                             
एक बार एक Motivational speaker एक स्कूल में Speech देने पहुंचा. उसने speech सुरु करने से पहले छात्रों से पूछा, आप लोगों ने मैराथन दौड़ के बारे में तो सुना ही होगा क्या आप लोग बता सकते हैं इसमें कितने लोग भाग ले सकते हैं और कितने लोग जीतते हैं, 

इस पर एक छात्र ने कहा इसमे सैकड़ों लोग भाग ले सकते हैं जबकि जीतता एक ही है.


Speaker ने कहा- यकीनन वहां बहुत सारे लोग भाग ले सकते हैं, लेकिन क्या winner एक ही होता है?  मैं भी पहले यही सोचता था लेकिन जब मैं खुद एक मैराथन देखने गया तो मेरा अनुभव कुछ और था,


यकीनन वहां दुनिया की नजर में एक ही विजेता था, लेकिन मैं मैराथन के बाद कुछ लोगों से मिला जो विजेता नही थे और उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछा -



एक ने बताया- "मुझे विजेता जैसे अनुभव हो रहा है, मैंने जब पिछली बार मैराथन में भाग लिया था तो उसे पूरा नही कर पाया था लेकिन इस बार मैंने उसे पूरा करने की सोची और एसा किया भी तो मैं खुद के लिए एक विजेता हूँ."


दुसरे ने कहा- "मैंने पहले भी मैराथन में भाग लिया था  लेकिन उसे पूरा करने में मुझे 1 घंटे का समय लगा था जबकि इस बार मुझे केवल 50 मिनट का समय लगा है तो  मुझे विजेता जैसी ख़ुशी अनुभव हो रही है."



तीसरा बोला-  "मैंने मैराथन में कभी भाग नही लिया था, इस बार जब मैं  इसमे दौड़ा तो ये मेरे लिए एक अलग अनुभव था और मुझे बहुत ख़ुशी हुई."



चौथा बोला- मेरा 5 साल का बेटा मुझे इस दौड़ में देखना चाहता था जब मैं इसमें दौड़ रहा था तो मेरा बेटा बहुत खुस हो रहा था उसकी ख़ुशी ही मेरे लिए जीत के समान है."



पांचवा बोला- "मैं इस दौड़ में केवल Enjoyment और एक अलग  Experience के लिए सामिल हुआ था जो की मैंने हासिल किया तो खुद में विजेता हूँ.



इसी प्रकार बहुत से लोग अलग अलग उदेश्यों के लिए दौड़ में समिल थे और अपने तरीके से दौड़ के मजे ले रहे थे, और खुद के लिए एक विजेता थे.

जरूरी नहीं आपको जीतने के लिए दूसरों को हराना पड़े, खुद के रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ते रहना सफलता का सबसे बढिया तरीका है.


ये जिन्दगी भी एक मैराथन की तरह है इसमे कोई भी विजेता हो सकता है कोई भी जीत सकता है जरूरी नही सभी का उदेश्य एक ही हो, हर किसी का जिन्दगी में अपना अलग उदेश्य हो सकता है, 

लेकिन सबसे जरूरी हैं हर समय खुश रहना और जिंदगी को मजे से जीना.



   दोस्तों  हमारा मुकाबला दुसरो से नही होता बल्कि खुद से होता है यदि हम लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते रहें तो एक दिन अवश्य बहुत बड़ी सफलता हासिल कर लेंगे.



अन्य प्रेरक कहानी यहाँ पढ़ें.....

hindi story/ कहानी,तुलना नही talent पहचानना है जरूरी




Sunday, November 26, 2017

happiness - Inspirational story in hindi/ जो कुछ आपके पास है उसमे खुश रहें.



"सबसे महत्वपूर्ण है, अपनी जिन्दगी को enjoy कीजिये, हमेशा खुश रहिये,

यही सब महत्व रखता है!"
                                                             - Audrey Hepburn
                                                                                                                       


                              
दोस्तों जिंदगी बेहद खूबसूरत चीज का नाम है, लेकिन शिकायते करने के लिए यह बहुत छोटी पड़ जाती है,



अक्सर हमारे पास बहुत सारी चीजे होती हैं जो हमारी जरूरत के हिसाब से काफी हैं,जैसे परिवार, दोस्त, पैसा, घर, खुद की योग्यता, health आदि ..



और हम उन चीजों में ही खुश रहकर जिन्दगी को बेहतर बना सकते हैं, 

लेकिन अधिकतर लोगों का ध्यान अपने पास मौजूद चीजों पर न होकर उन चीजों पर होता है जो उनके पास नहीं होती, जैसे बड़ी गाड़ी, बड़ा घर, दूसरों की तरह ढेर सारे पैसे, और अच्छी जॉब आदि... 



और उन्हीं चीजों पर फोकस करके वे लोग हर समय परेशान रहते हैं और शिकायते करते रहते हैं, खुद की तुलना दूसरों से करते हैं और रोते रहते हैं,


वे उन खुशियों व सम्मान को भी नजरंदाज़ कर देते हैं जो उनके पास है, और फिर कई बार उनसे वे चीजे भी छिन जाती हैं जो उनके पास पहले से मौजूद थीं, निम्न कहानी में हम देखेंगे की कैसे एक सेनापति के अहंकार की वजह से उसका मान सम्मान सब कुछ छिन गया, आएये ये रोचक कहानी पढ़ते हैं-




सेनापति की मुर्खता 

एक राज्य का सेनापति बहुत ही सम्मानित व्यक्ति था. उसके कामों से राजा तथा राज्य की जनता सभी बड़े प्रभावित और खुश थे और उसका बड़ा सम्मान करते थे. 


वह बहुत ही खुस व्यक्ति था. जहाँ भी वह जाता, लोग उसके सम्मान में अपना सर झुकाते थे.



एक दिन वह नगर से होकर गुजर रहा था, सभी लोगों ने उसके अभिवादन  में अपना सर झुकाया, 


किन्तु एक व्यक्ति ने ऐसा नही किया. जब सेनापति को यह बात पता चली तो वह बहुत क्रोधित हुआ, वह चाहता था की हर कोई उसके सम्मान में झुके किन्तु जब एक व्यक्ति ने एसा नही किया तो उसे यह बात पसंद नहीं आई,  



सेनापति दिन रात उसी के बारे में सोचने लगा, वह उस व्यक्ति को सबक सिखाना चाहता था, उसे यह बात सहन नही हो रही थी कि कोई व्यक्ति उसके सामने क्यों नहीं झुका. 



पूरे राज्य में हजारों लाखों लोग थे जो उसके सम्मान में सर झुकाते थे लेकिन उन सब को भूलकर उसका ध्यान सिर्फ उस व्यक्ति पर  केन्द्रित हो गया जो उसके सामने नहीं झुका.




धीरे-धीरे वह नफरत और बदले की भावना से भर गया और उस व्यक्ति को सबक सिखाने के बारे में सोचने लग गया. 


इससे उसके अन्य कामों पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगा और वह अनेक गलतियाँ करने लग गया, जिस कारण राज्य को नुकसान होने लगे, इससे राजा और प्रजा दोनों के बीच उसका सम्मान कम होने लग गया, और अंत में राजा ने उसे सेनापति के पद से हटा दिया.
इस बात से उसको बड़ा आघात पहुंचा, वह अंदर ही अंदर से टूटने लगा, अब कोई भी व्यक्ति उसका सम्मान नही करता था, 


वह कई सालों तक एक असंतुष्ट जीवन जीता हुआ भटकता रहा और अंत में मानसिक बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हो गई.




निष्कर्ष 



दोस्तों जो लोग अपने पास मौजूद चीजों, पदों और लोगों की कीमत नहीं समझते और जो उनके पास नही है उसके पीछे भागते रहते हैं उनका यही हश्र होता है. 



अक्सर हमारे पास एक खुश जीवन जीने के लिए सब कुछ होता है लेकिन हम और ज्यादा के लालच में उन चीजो का मजा भी नही ले पाते हैं जो हमारे पास हैं. 




"यदि मैं  मेरी विकलांगता के लिए गुस्सा करूं तो ये मेरे लिए समय व्यर्थ गवाने जैसे होगा! यदि आप हमेशा शिकायते करते रहोगे और क्रोधित रहोगे तो लोगों के पास आपके लिए समय नहीं होगा!" 

                                                                                                              -स्टीफन हॉकिंग 


अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिस करना बहुत अच्छी बात है लेकिन जब हम वर्तमान में जो भी हमारे पास है उसमे खुश नही हैं तो भविष्य में खुश रहेंगे इसकी क्या गारंटी है. 



यकीनन आपके पास वह सब नही होगा जो आप चाहते होंगे लेकिन वह सब होगा जो आपके जीवन जीने के लिए आवश्यक है. 

Saturday, November 25, 2017

About




  Hello Friends,

                       I am Neeta Bisht  Founder of Happy Mind.  दोस्तों मुझे creativity बहुत पसंद है और  मैं हर  situation को अच्छे से  observe करती हूँ जिससे विभिन्न समस्याओं का समाधान निकाल सकूं. इसी के आधार पर मैं विभिन्न inspiring or interesting  कहानियाँ और thoughts लिखती हूँ.

           दोस्तों इस ब्लॉग में मैं inspirational stories, motivational thoughts और  positive thoughts लिखती हूँ, मैं कोशिस करूंगी कि जो कुछ भी आपलोग यहाँ पढ़ेंगे वह नया और interesting होगा. मैं अधिक से अधिक inspirational and motivational  stories के माध्यम से अपने विचार रखूंगी, ताकि पोस्ट inspiring  होने के साथ साथ interesting भी हो. साथ ही साथ आवश्यकता अनुसार नये नये बदलाव भी करूंगी. ताकि रोचकता बनी रहे.